रन फॉर क्लीन चंपारण को लेकर निर्धारित हुआ मार्ग

दो अक्टूबर को आठ बजे सुबह में होगा आयोजन मोतिहारी : आगामी दो अक्टूबर को आयोजित होने वाले रन फोर क्लीन चंपारण की तैयारी जोरों पर है. इस आयोजन को ले मार्ग का निर्धारण कर लिया गया है. उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में तैयारी की गहन समीक्षा […]

दो अक्टूबर को आठ बजे सुबह में होगा आयोजन

मोतिहारी : आगामी दो अक्टूबर को आयोजित होने वाले रन फोर क्लीन चंपारण की तैयारी जोरों पर है. इस आयोजन को ले मार्ग का निर्धारण कर लिया गया है. उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में तैयारी की गहन समीक्षा की गयी और मार्ग के निर्धारण की बाबत विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक के बाद जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि दो अक्टूबर की सुबह आठ बजे यह आयोजन होगा.समाहरणालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से गांधी संग्रहालय तक का मार्ग निर्धारित किया गया. बताया गया कि मार्ग अवरूद्ध न हो और किसी तरह की समस्या न हो,
इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. इसके लिए सदर एसडीओ रजनीश लाल ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराते हुए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है.
इस प्रकार है मार्ग
समाहरणालय के मुख्य द्वार के नजदीक गांधी प्रतिमा से कचहरी चौक तक
कचहरी चौक से बलुआ रेलवे ऑवरब्रिज होते हुए हॉस्पीटल चौक तक
हॉस्पीटल चौक से नगर थाना चौक
नगर थाना चौक से गांधी संग्रहालय.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >