आदित्य विजन का मोतिहारी में खुला 26वां शोरूम

मोतिहारी : आदित्य विजन उपभोक्ता उपकरणों के लिए बिहार एक विश्वसनीय प्रतिष्ठान है, जिसका 26वां शोरूम सोमवार को मोतिहारी के स्टेशन रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने खुला. शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर निदेशक निशांत प्रभाकर ने कहा कि सम्मानित ग्राहकों के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया है. ग्राहक इन सुविधाओं का […]

मोतिहारी : आदित्य विजन उपभोक्ता उपकरणों के लिए बिहार एक विश्वसनीय प्रतिष्ठान है, जिसका 26वां शोरूम सोमवार को मोतिहारी के स्टेशन रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने खुला. शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर निदेशक निशांत प्रभाकर ने कहा कि सम्मानित ग्राहकों के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया है.

ग्राहक इन सुविधाओं का लाभ ले सकते है. आदित्य विजय आज के समय में सभी सम्मानित कंपनियों के एलइडी, यूएचडी, ओएलइडी, क्यूएलइडी, टीवी, डीवीडी, होम थियेटर, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, आयरन, मिक्सी आदि का संगम स्थल है. जैसे एलजी, सैमसंग, सोनी, व्हर्लपूल, वोल्टास, कैरियर, हिचाजी, डाइकिन, वीडीओकॉन, पेनासोनिक, सिमफोनिक, केन स्टार, बजाज, फिलिप्स, भीगार्ड, केंट मिनरल आरओ, आसूस, एचपी, डेल, एशर,

नोकिया, एप्पल आदि का आदित्य विजय एक जाना पहचाना प्रतिष्ठान है, जहां ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार सभी ब्रांडों का होम एप्लायेन्सेज/इलेक्ट्राॅनिक उपकरण अच्छी कीमत पर प्राप्त हो जाते है. यह शोरूम कम से कम कीमत अपने ग्राहकों को खरीदारी के लिए देती है. ग्राहकों के लिए एक टॉल फ्री नंबर 180030007202 बताया, जिससे ग्राहक जानकारी ले सकते है. आदित्य विजन सभी वर्गों के आय के लिए समान उपलब्ध कराने के साथ समस्याओं का समाधान करती है.

फाइनेंस सुविधा
ग्राहकों को ब्याज रहित फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराती है, जिससे ग्राहक बिना किसी ब्याज के आसान किस्तों पर खरीदारी कर सकते है. इसके लिए मात्र एक रुपये देकर शेष किस्त में देना होगा.
एक्सचेंज ऑफर
इसके तहत ग्राहक पुराने इलेक्ट्राॅनिक समान के बदले नये इलेक्ट्राॅनिक समान ले सकते है. ऐसे ग्राहकों को 20 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है.
खरीदें और जीतें इनाम
निदेशक श्री प्रभाकर ने कहा कि इसके तहत प्रत्येक 10 हजार की खरीदारी पर एक लक्की ड्रॉ कूपन दिया जा रहा है, जिसमें ग्राहक तीन मारुति, ऑल्टो कार, 51 बाइक, 200 फोर जी स्मार्ट फोन सहित कई आकर्षक इनाम जीत सकते हैं.
ओपनिंग के साथ खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर मैनेजर अंजन कुमार, आफताब, विशाल पांडेय, प्रवीण पुष्कर, रविकांत सौरभ सहित कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >