जेल गेट पर सघन जांच, एक गिरफ्तार

मोतिहारी : मंडल कारा गेट पर बुधवार को सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर नगर थाना को सौंप दिया गया. मंडल कारा अधीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को जेल गेट पर सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान के तहत पकड़ीदयाल थाना के मझार गांव के रामबाबू प्रसाद कुशवाहा के पास आपत्तिजनक […]

मोतिहारी : मंडल कारा गेट पर बुधवार को सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर नगर थाना को सौंप दिया गया. मंडल कारा अधीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को जेल गेट पर सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान के तहत पकड़ीदयाल थाना के मझार गांव के रामबाबू प्रसाद कुशवाहा के पास आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ, इसमें सैमसंग मोबाइल, दो पैकेट सिगरेट तथा 50 पीस गुटखा शामिल हैं. इस संबंध में श्री कुशवाहा के खिलाफ मंडल कारा अधीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मोतिहारी : भतीजे के हत्यारे चाचा अंशु तिवारी को नगर पुलिस ने बुधवार को सुगौली थाना के बहुरूपिया गांव से गिरफ्तार कर लिया. अंशु अशोक पकड़ी पीपराकोठी थाना का रहनेवाला बताया जाता है. इस संबंध में सबीता देवी पति नागेंद्र तिवारी अशोक पकड़ी पीपराकोठी जो चांदमारी एकौना में रहकर बच्चे को पढ़ाती थी.
भूमि विवाद को ले प्रभात तिवारी, मिंटू कुमार, नवनीत तिवारी एवं अंशु तिवारी सभी ने मिल कर 21 जून 2017 को मारपीट की. इसमें अनमोल को रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जहां चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के क्रम में मौत हो गयी. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अंशु तिवारी फरार चल रहा था, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >