मोतिहारी/मधुबन : हरसिद्धि के गोविंदापुर ग्रामीण बैंक लूट कांड में दो वर्षों से फरार चल रहा अंतरजिला लूट गिरोह के सरगना लालबाबू भगत ऊर्फ लालबाबू प्रसाद कुशवाहा को पुलिस गुप्त सूचना पर रविवार की संध्या लोहरगांवा गांव से गिरफ्तार कर लिया.
लालबाबू भगत भगत गोविंदापुर बैंक लूटकांड का मास्टर माइंड था,
जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े करीब साढ़े तीन लाख की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया था. लालबाबू लूट की कई वारदातों में काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिस पर मुजफ्फरपुर समेत जिले कई थानों में लूट के मामला दर्ज है. जिस पर बाइक लूट का भी मामला, मधुबन, चकिया व ढाका थाना में दर्ज है.इसके अलावे मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने में लालबाबू पर संगीन मामला दर्ज है. संदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में लालबाबू भगत ने महत्वपूर्ण खुलासा किया है.
जिसके आधार पर उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
अस्पताल चौक से नशेड़ी गिरफ्तार
मोतिहारी. नगर
पुलिस ने
सदर अस्पताल चौक के पास से नशे में धुत बाइक सवार युवक राहुल पांडेय को गिरफ्तार किया है. वह रघुनाथपुर
का रहने वाला है. जांच में शराब की पुष्टि हुई है. पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है. छापेमारी में जमादार व अन्य शामिल थे.
2015 में हुए लूटकांड का मास्टरमाइंड था लालबाबू
बैंक से करीब साढ़े तीन लाख की हुई थी लूट
लूट की कई वारदातों में रहा है शामिल
बैंक लूट में माहिर है लालबाबू
पुलिस के अनुसार लालबाबू लूटकांड का मास्टर माइंड है, जो आसानी लूट की घटना की सेटिंग करता है. जिसके साथी पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली,तुरकौलिया, हरसिद्धि, मधुबन आदि जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम देता है. पुलिस लालबाबू की अापराधिक इतिहास खंगालने में जुट गयी है.
अापराधिक इतिहास
2002 में तालिमपुर डिपो से सवा लाख की लूट
2010 में पत्नी सरिता की हत्या कर शव किया था गायब
2012 में सेमरा गांव से लूटा था बाइक
2013 में गोरखपुर के लीची व्यवसायी से मेहसी में डेढ़ लाख की लूट
2015 में मुजफ्फरपुर के मिर्ची व्यवसायी से सवंगिया में चार लाख की लूट
