शहर में बेहोशी की हालत में मिली महिला, भर्ती

मोतिहारी : शहर के ज्ञानबाबू चौक के पास सड़क किनारे एक महिला रविवार की सुबह बेहोशी की हालत में मिली थी. वह खून से लथपथ थी. उसकी मोबाइल व बैट्री कुछ दूरी पर गिरा था. मोबाइल से सिम गायब था. स्थानीय लोगों ने महिला को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. वहीं घटना की […]

मोतिहारी : शहर के ज्ञानबाबू चौक के पास सड़क किनारे एक महिला रविवार की सुबह बेहोशी की हालत में मिली थी. वह खून से लथपथ थी. उसकी मोबाइल व बैट्री कुछ दूरी पर गिरा था. मोबाइल से सिम गायब था. स्थानीय लोगों ने महिला को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. वहीं घटना की सूचना नगर पुलिस को दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. महिला का ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र में है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि उसके परिजनों को सूचना दी गयी है. परिजनों के आने पर घटना के वास्तविक कारणों का पता चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >