डीलर पर लगाया मनमानी का आरोप

मोतिहारी : सदर प्रखंड स्थित पतौरा पंचायत निवासी हेमंत कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली विक्रेता माधुरी देवी पर राशन, केरोसिन वितरण में मनमानी व लापरवाही करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर केरोसिन दिलाने सहित न्याय संगत कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मौके पर […]

मोतिहारी : सदर प्रखंड स्थित पतौरा पंचायत निवासी हेमंत कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली विक्रेता माधुरी देवी पर राशन, केरोसिन वितरण में मनमानी व लापरवाही करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर केरोसिन दिलाने सहित न्याय संगत कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मौके पर रूपेश राम, दीपक राम, सुखल राम, कौशल देवी, सुरेंद्र साह, रंजीत राम, सुरेश राम आदि उपस्थित थे.

जालसाज को रिमांड पर लेगी पुलिस : मोतिहारी. जालसाजी के एक मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर संदीप सहनी नामक जालसाज को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. नगर थाने के अगरवा निवासी संदीप सहनी दहेज प्रताड़ना में दो सितंबर 2016 से जेल में बंद है. वहीं मधुबन थाना के रानीपुर निवासी महम्मद हसनैन खां ने जमीन के एक जालसाजी के मामले में कोर्ट में 467/14 के तहत एक वाद दर्ज कराया था, केस के आइओ भरत राय रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >