डिक्की से उड़ाये 75 हजार

मोतिहारी : डिक्की तोड़वा गिरोह ने मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर दो घटनाओं को अंजाम दिया. नगर भवन के समीप सुगौली के खोड़ा निवासी शिक्षक शाह फैसल की बाइक की डिक्की तोड़ 40 हजार रूपये निकाल लिया. वहीं मिस्कौट पोस्ट ऑफिस के बाद सुगौली फुलवरिया के सुदीप्त कुमार की बाइक की डिक्की तोड़ 35 हजार […]

मोतिहारी : डिक्की तोड़वा गिरोह ने मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर दो घटनाओं को अंजाम दिया. नगर भवन के समीप सुगौली के खोड़ा निवासी शिक्षक शाह फैसल की बाइक की डिक्की तोड़ 40 हजार रूपये निकाल लिया. वहीं मिस्कौट पोस्ट ऑफिस के बाद सुगौली फुलवरिया के सुदीप्त कुमार की बाइक की डिक्की तोड़ 35 हजार कैश व छह पासबूक गायब कर दिया. घटना को लेकर दोनों व्यक्तियों ने नगर थाना में आवेदन दिया है.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

शाह फैसल ने बताया कि नगर भवन के पास एसबीआइ की कृषि शाखा के ग्रीन चैनल से 40 हजार कैश निकाला. उसके बाद इंडियन ओवरसिज बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गया. एटीएम ऑपरेट कर पैसा निकाल बाहर निकला तो डिक्की खुला था. उसमें रखा 40 हजार कैश गायब था. उन्होंने बताया कि गिट्टी-बालू वाले को पैसा देने के लिए बैंक से पैसा निकाला था. वहीं सुदीप्त कुमार ने पुलिस को बताया है कि ज्ञानबाबू चौक स्थित एसबीआई के बापूधाम शाखा से 35 हजार कैश निकाल पासबुक अप टू डेट करवा
बाहर निकला. डिक्की में पैसा रख मिस्कॉट पोस्ट ऑफिस में लिफाफा रजिस्टरी करने गया. रजिस्टरी कर बाहर निकला तो डिक्की खुला था. उसमें से 35 हजार कैश व छह पासबुक गायब था. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जायेगी.बताते चले कि बाइक चोरी, झपटमारी व डिक्की तोड़वा गैंग के बदमाशों पर लगाम कसने के लिए नगर थाना के दो दारोगा व तीन जमादार की एक टीम बनायी गयी है. इसके बावजूद इसतरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा. अपराधियों की तकड़ी के सामने पुलिस लाचार दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >