नगर भवन के पास शिक्षक की डिक्की से 40 हजार किया गायब

मोतिहारी : पीपरा थाने के हरदिया निवासी जुनैर आलम के बैंक एकाउंट से साइबर फ्रॉडों ने मंगलवार को 34 हजार कैश अपने खाता में ट्रांसफर कर लिया.जुनैर की पत्नी इसरत जहां पति का एटीएम कार्ड लेकर शहर के चांदमारी चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने आयी थी. उसने 20 हजार की निकासी की. […]

मोतिहारी : पीपरा थाने के हरदिया निवासी जुनैर आलम के बैंक एकाउंट से साइबर फ्रॉडों ने मंगलवार को 34 हजार कैश अपने खाता में ट्रांसफर कर लिया.जुनैर की पत्नी इसरत जहां पति का एटीएम कार्ड लेकर शहर के चांदमारी चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने आयी थी.

उसने 20 हजार की निकासी की. तुरंत बाद उसके मोबाइल पर 34 हजार रूपये एक दुसरे खाता में ट्रांसफर होने का मैसेज आया. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि नेटबैंकिग से जांच में पता चला है कि उसके एकाउंट से 34676732670 नंबर के एकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है. उक्त एकाउंट दरभंगा जिला के सोनपुर टोला निवासी मदन साहू का है. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >