सुगौली प्रखंड प्रमुख का चुनाव 26 सितंबर को

मोतिहारी : सदर अनुमंडल के सुगौली प्रखंड प्रमुख के चुनाव की तिथि आयोग द्वारा घोषित कर दी गयी है. चुनाव 26 सितंबर को होगा. इसके लिए 18 सितंबर तक सुगौली प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों को नोटिस तामिला करा देना है. जानकारी के अनुसार शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सदर एसडीओ रजनीश लाल को निर्वाची […]

मोतिहारी : सदर अनुमंडल के सुगौली प्रखंड प्रमुख के चुनाव की तिथि आयोग द्वारा घोषित कर दी गयी है. चुनाव 26 सितंबर को होगा. इसके लिए 18 सितंबर तक सुगौली प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों को नोटिस तामिला करा देना है. जानकारी के अनुसार शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सदर एसडीओ रजनीश लाल को निर्वाची पदाधिकारी और अपर समाहर्ता मनोज कुमार रजक को प्रेक्षक के रूप में नियुक्ति की गयी है. प्रमुख का पद करीब एक माह से खाली था. बता दे कि प्रमुख का सीट आरक्षण की श्रेणी में था,

जहां तत्कालीन प्रमुख कुसुम देवी पति डॉ दारोगा प्रसाद ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र देकर प्रमुख पद पर कब्जा जमा लिया था. जिन्हें पकड़े जाने पर अपदस्थ कर दिया गया. उधर, प्रमुख चुनाव को लेकर तिथि घोषित होने के साथ भाजपा, राजद, कांग्रेस नेताओं की लामबंदी तेज हो गयी है. प्रमुख पद के दावेदार लोग पंसस सदस्यों से संपर्क साधने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >