महिला से 25 हजार झपटे

मधुबन : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा कृष्णानगर से मंगलवार को रुपये निकासी कर जा रहे पुत्र और मां से अज्ञात बदमाशों ने 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया. पीड़िता बहुआराभान निवासी ब्रह्मदेव राम की पत्नी बच्ची देवी है. जानकारी के अनुसार वह अपने बेटे के साथ बैंक पहुंचकर 25 हजार की निकासी की. […]

मधुबन : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा कृष्णानगर से मंगलवार को रुपये निकासी कर जा रहे पुत्र और मां से अज्ञात बदमाशों ने 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया. पीड़िता बहुआराभान निवासी ब्रह्मदेव राम की पत्नी बच्ची देवी है. जानकारी के अनुसार वह अपने बेटे के साथ बैंक पहुंचकर 25 हजार की निकासी की.

निकासी के बाद दोनों घर जाने के लिए बैंक से निकली. बैंक से निकलते ही पास में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसके बेटे को बुलाया और बहला-फुसलाकर रुपये लेकर वहां से भाग निकला. पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है.

दंपती को पीटा : मोतिहारी. राजाबाजार गोपालपुर मोहल्ला में रास्ते के विवाद में प्रदीप चौधरी के साथ मारपीट की गयी. घटना को लेकर प्रदीप ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि रास्ते को लेकर पत्नी को पड़ोसी सीता देवी, अमित कुमार व राधेश्याम चौधरी गाली गलौज कर रहे थे. गाली देने से मना किया तो रड से मार घायल कर दिया. बचाने आयी पत्नी के साथ भी मारपीट की. गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >