वृद्ध की गला रेत हत्या

अज्ञात के खिलाफ पुत्र ने दर्ज करायी प्राथमिकी मेहसी : थाने क्षेत्र के हरपूरनाग हाल्ट के निकट आम के बगीचे मे अपना आशियाना बना कर रह रहे रामचंद्र भगत उर्फ चंद्र भगत 58 वर्ष को अज्ञात अपराधियों ने तेज हथियार से गला रेत हत्या कर दी है. घटना रविवार के देर रात की बतायी जाती […]

अज्ञात के खिलाफ पुत्र ने दर्ज करायी प्राथमिकी

मेहसी : थाने क्षेत्र के हरपूरनाग हाल्ट के निकट आम के बगीचे मे अपना आशियाना बना कर रह रहे रामचंद्र भगत उर्फ चंद्र भगत 58 वर्ष को अज्ञात अपराधियों ने तेज हथियार से गला रेत हत्या कर दी है. घटना रविवार के देर रात की बतायी जाती है. सोमवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ देख परिजन व मेहसी थाना को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. ग्रामीणों के अनुसार वह उसी बगीचे मे रहता व सोता था.
घर सिर्फ खाना खाने के लिए जाता था. मृतक का पुत्र दीनानाथ भगत ने मेहसी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां पर हत्या हुई है वह इलाका एकांत है. थानाध्यक्ष ने बताया की मामले की जांच की जा रही है.
आरोपिता गिरफ्तार
मोतिहारी. पुलिस ने दलित उत्पीड़न के आरोपी पवन साह को गिरफ्तार कर लिया. वह तुरकौलिया थाना को विजुलपुर गांव का रहने वाला है. उसके विरूद्ध अजा/जजा थाना में मामला दर्ज था. थानाध्यक्ष विनोद कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >