बाइक के साथ झपटमार धराया

पीपरा : स्थानीय सेंट्रल बैंक के एटीएम से शनिवार को 20 हजार रूपया निकासी कर बाहर निकल रहे व्यक्ति से झपटमार गिरोह ने पैसा झपट फरार हो गया. झपटमार दो की संख्या में पल्सर बाइक से आये थे. पीड़ित के शोरगुल करने पर ग्रामीण ने एक सदस्य को बाइक सहित पकड़ पुलिस के हवाले कर […]

पीपरा : स्थानीय सेंट्रल बैंक के एटीएम से शनिवार को 20 हजार रूपया निकासी कर बाहर निकल रहे व्यक्ति से झपटमार गिरोह ने पैसा झपट फरार हो गया. झपटमार दो की संख्या में पल्सर बाइक से आये थे. पीड़ित के शोरगुल करने पर ग्रामीण ने एक सदस्य को बाइक सहित पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं दूसरा पैसा लेकर फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार सिरसियां गांव के सुनिल कुमार यादव एटीएम से 20 हजार की निकासी किये. इसी क्रम में लाइन में खड़ा एक झपटमार एटीएम मशीन के समीप से ही पैसा छीन भागने लगा. घटना को ले पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले में एक सदस्य पकड़ीदयाल के कोडर निवासी विपिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरा राधामोहन भागने में सफल रहा, जिसकी तलाशी की जा रही है. वही बाइक संख्या बीआर06एन/0624 को जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >