ढाका व हरसिद्धि के दो युवकों को बस ने रौंदा

मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के गायघाट घटुली के पास बस ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद डाला. इसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौत घटना स्थल पर हो गयी. मृतक रिश्ते में मामा-भगीना बताये जा रहे है. घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है. मृतकों की पहचान ढाका थाना के लहन ढाका […]

मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के गायघाट घटुली के पास बस ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद डाला. इसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौत घटना स्थल पर हो गयी. मृतक रिश्ते में मामा-भगीना बताये जा रहे है. घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है. मृतकों की पहचान ढाका थाना के लहन ढाका निवासी सगीर मियां व हरसिद्धि थाना के कवलपुर निवासी समीम आलम के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मां भगवती नामक बस को जब्त कर लिया है.

वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी है. जानकारी के अनुसार, लहन ढाका के सगीर मियां अपनी बहन से मिलने कवलपुर गये थे. इस दौरान अपने भगीना समीम आलम के साथ बाइक से घुमने निकला, जहां घटुली के पास गढ्ढे में बाइक गिर गयी. दोनों संभल पाते,तबतक मोतिहारी से अरेराज जा रही मां भगवती बस ने दोनों को कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने पहुंच कर बस को घेर लिया. घटना के बाद चालक फरार हो गया. थानाध्यक्ष राजु कुमार ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दी गयी है. दोनों अपाची बाइक पर सवार थे. बस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >