विश्व में लायंस क्लब की भूमिका अहम : मंत्री

मोतिहारी : लायंस क्लब ऑ‍फ मोतिहारी कपल का प्रथम पदस्थापना समारोह का आयोजन रविवार की संध्या शरण कॉम्पलेक्स में किया गया. इस दौरान पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, डीजी वीणा गुप्ता, बीडीजी 1 डॉ एसके पांडेय, बीडीजी 2 डा अमिताभ चौधरी, पीडीजी प्रकाश नंदा, देशबंधु गुप्ता, मधुसूदन कुमार, लायंस क्लब कपल के अध्यक्ष डा आशुतोष शरण, […]

मोतिहारी : लायंस क्लब ऑ‍फ मोतिहारी कपल का प्रथम पदस्थापना समारोह का आयोजन रविवार की संध्या शरण कॉम्पलेक्स में किया गया. इस दौरान पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, डीजी वीणा गुप्ता, बीडीजी 1 डॉ एसके पांडेय, बीडीजी 2 डा अमिताभ चौधरी, पीडीजी प्रकाश नंदा, देशबंधु गुप्ता, मधुसूदन कुमार, लायंस क्लब कपल के अध्यक्ष डा आशुतोष शरण, जोन चेयरमैन डाॅ खुर्शीद अजीज ने संयुक्त रूप से चंपा का पौधरोपण कर किया.

पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि सेवा, समर्पण व सहयोग की भावना जब तक समाज में नहीं आयेगी, तब तक स्वराज से सुराज में नहीं बदला जा सकता. ये काम स्वयंसेवी संगठन ही ज्यादा अच्छी तरह से कर सकती हैं. इसमें पूरे विश्व में लायंस क्लब का सबसे अहम रोल है. इस दौरान डीजी वीणा गुप्ता ने इस नये कपल क्लब के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और बताया कि कम समय में इस क्लब के सदस्यों ने अच्छा काम किया है. वहीं इस नये क्लब के अध्यक्ष डा आशुतोष शरण ने बताया कि मैं पिछले कई वर्षों से जुड़ा हुआ हूं.
लेकिन इस नये कपल क्लब से जुड़ कर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. इस क्लब व समाज के बेहतरी के लिए हर संभव मदद करूंगा. इस दौरान पीडीजी प्रकाश नंदा ने सभी 44 सदस्यों को पिन व कांटी प्रदान की. धन्यवाद ज्ञापन मधुसूदन जालान ने किया और बताया कि सौभाग्य की बात है कि चंपारण शताब्दी वर्ष एवं लायंस क्लब का भी शताब्दी वर्ष हमलोग मना रहे है.
इस दौरान नये कपल क्लब की स्थापना की गयी है. वहीं अनिल कुमार ने क्लब के ड्रीम प्रोजेक्ट संजीवनी के ऊपर प्रकाश डाला. मंच संचालन गौरी जायसवाल व स्वागन गान प्रिया सर्राफ एवं सुनीता जायसवाल ने किया. पवन प्वाइंट प्रस्तुति वेदांत ने किया. इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर अध्यक्ष डाॅ आशुतोष शरण, उपाध्यक्ष मधुसूदन जालान, सचिव चंदू मिश्रा, उपसचिव सुवीर कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, पीआरओ मनीष राज है. वहीं एडवाइजरी कमेटी में डाॅ अशोक कुमार,
डाॅ आरके श्रीवास्तव, प्रमोद लोहिया, शशि जायसवाल, त्रिलोकी कुमार, मदन चौधरी, प्रशांत जायसवाल एवं सदस्य डाॅ जसवीर शरण, कृष्ण मुरारी सर्राफ, सीमा अग्रवाल, डा कुमार सौरभ, अनिल कुमार वर्मा, किशोरी प्रसाद, अनिमा जायसवाल, रेणु जालान, अजीत कुमार, मदन कुमार चौधरी, मालती मिश्रा, रूबी सिंह, मनोज अग्रवाल, किरण देवी, राकेश चंद्रा, सुनीता जायसवाल, रेणु लोहिया, विनय कुमार, भावना जायसवाल, डाॅ सुधा श्रीवास्तव, डाॅ सर्वेश राज चौधरी आदि है.
पीड़ितों को मिलेगा अनुदान
मंत्री बोले. जल निकासी के लिए पंप सेट का हो रहा प्रयोग
पटना से दवा छिड़काव करने के लिए मंगायी गयीं चार मशीनें
मंत्री ने कहा, सही सभी प्रभावितों को मिले सहायता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >