दंपती समेत पुत्री को पीटा, भरती

मोतिहारी : शिकारगंज थाने के मसहा गांव में हाकिम महतो पर जानलेवा हमला किया गया. वह दरवाजे पर बैठ नाश्ता कर रहा था. इस दौरान हरवे हथियार से लैस कुछ लोगों ने पहुंच लाठी-डंडा से मार उसे अधमरा कर दिया. उसकी पत्नी सीता देवी व पुत्री प्रमीला देवी बचाने गयी तो दोनों के साथ भी […]

मोतिहारी : शिकारगंज थाने के मसहा गांव में हाकिम महतो पर जानलेवा हमला किया गया. वह दरवाजे पर बैठ नाश्ता कर रहा था. इस दौरान हरवे हथियार से लैस कुछ लोगों ने पहुंच लाठी-डंडा से मार उसे अधमरा कर दिया. उसकी पत्नी सीता देवी व पुत्री प्रमीला देवी बचाने गयी तो दोनों के साथ भी मारपीट की गयी. प्रमिला के गोद से दस माह के बच्चे को छीन सड़क पर पटक दिया.

बच्चे की हालत भी खराब बतायी जा रही है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर हाकिम महतो ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने ग्रामीण धीरज महतो, चंदर कुमारी, फुलझरी देवी, लालजी महतो, हरेंद्र महतो, दिनेश महतो व बबलू देव महतो को आरोपित किया है. साथ ही घर में घुसकर नकद, आभूषण सहित हजारों की संपत्ति भी लूटने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए शिकारगंज थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >