संपत्ति को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

मोतिहारी : कोल्हुअरवा मोहल्ला में मनीषा कुमारी को घर छोड़ने पर मजबूर करने के लिए उसके चाचा ने पहले तरह-तरह से प्रताड़ित किया, उसके बाद शुक्रवार की शाम उसकी जमकर धुनाई कर दी. घटना को लेकर मनीष ने चाचा रामाशंकर प्रसाद पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि […]

मोतिहारी : कोल्हुअरवा मोहल्ला में मनीषा कुमारी को घर छोड़ने पर मजबूर करने के लिए उसके चाचा ने पहले तरह-तरह से प्रताड़ित किया, उसके बाद शुक्रवार की शाम उसकी जमकर धुनाई कर दी. घटना को लेकर मनीष ने चाचा रामाशंकर प्रसाद पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि कोल्हुअरवा स्थित घर पर रहकर पढ़ती है.

चाचा घर से भगाना चाहते है. उनपर भाई का अपहरण कर हत्या करवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. इधर रामाशंकर की पुत्री अनिता कुमारी ने भी मनीषा, अनिषा व मुन्ना पर कमरे में घुस मौसेरी बहन राधा कुमारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >