सहकारिता मंत्री ने राहत कोष में दिया एक लाख रुपया

मधुबन : बिहार के विभिन्न जिलों में आयी भीषण बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने अपने तीन माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है. मंत्री ने चेक उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सौंपा. वहीं मंत्री श्री रणधीर अपने विस क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित परिवार के मदद के लिये […]

मधुबन : बिहार के विभिन्न जिलों में आयी भीषण बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने अपने तीन माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है. मंत्री ने चेक उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सौंपा. वहीं मंत्री श्री रणधीर अपने विस क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित परिवार के मदद के लिये काम कर रहे है. मंत्री ने कहा कि आपदा या संकट की घड़ी में पीड़ित लोगों का मदद करना सभी का कर्तव्य है. मंत्री के द्वारा पीड़ितों के सहायतार्थ दी गयी राशि को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री राणा रणधीर को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >