पति के अच्छे स्वास्थ्य व लंबी आयु की कामना

जिले में पारंपरिक ढंग से मनाया गया तीज का पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को अटूट बनाता है यह पर्व मोतिहारी : जिले में गुरुवार को पति की लंबी आयु की कामना का पर्व तीज धूमधाम से मनाया गया. शहर से लेकर गांव तक पर्व को लेकर धूम रही. महिलाओं ने भगवान शिव व पार्वती की […]

जिले में पारंपरिक ढंग से मनाया गया तीज का पर्व

पति-पत्नी के रिश्ते को अटूट बनाता है यह पर्व
मोतिहारी : जिले में गुरुवार को पति की लंबी आयु की कामना का पर्व तीज धूमधाम से मनाया गया. शहर से लेकर गांव तक पर्व को लेकर धूम रही. महिलाओं ने भगवान शिव व पार्वती की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना करने के साथ अपने पति के स्वस्थ व लंबी आयु की कामना की. हाथों में मेहंदी से लेकर सोलह शृंगार से सजी सुहागिन महिलाएं उत्साहित दिखीं. ऐसी मान्यता है कि यह पर्व परंपराओं व रीति-रिवाज का ऐसा ताना-बाना है, जो हमारी लोक संस्कृति को समृद्ध बनाती तो है ही, साथ ही रिश्तों के बंधन को सात जन्मों के लिए अटूट कर देता है. वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि नक्षत्रों में चंद्रमा, ग्रहों में सूर्य, देवताओं में भगवान विष्णु, वेद में सामवेद एवं इंद्रियों में मन श्रेष्ठ है, वैसे ही सभी व्रतों में हरतालिका तीज श्रेष्ठ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >