डायन का आरोप लगा दंपती को पीटा

मोतिहारी : रामगढवा थाना के बउधा गांव में डायन का आरोप लगा दम्पत्ति के साथ मारपीट की गयी. घायल दम्पत्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता के पति ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि पत्नी के साथ दरवाजे पर बैठा था. इस […]

मोतिहारी : रामगढवा थाना के बउधा गांव में डायन का आरोप लगा दम्पत्ति के साथ मारपीट की गयी. घायल दम्पत्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता के पति ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि पत्नी के साथ दरवाजे पर बैठा था.

इस दौरान ग्रामीण विनोद महतो, शर्वेश कुमार, शेषनाथ महतो सहित आठ-दस लोग हरवे हथियार से लैस होकर पहुंचे. पत्नी पर डायन का आरोप लगा गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर बेरहमी से पीटा, उसके बाद घर में घुसकर नकद सहित आभूषण व किमती समान लूट लिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए रामगढवा थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >