चिकित्सक से रंगदारी मामले का होगा खुलासा

मोतिहारी : चिकित्सक डॉ टीपी सिंह से मांगी गयी रंगदारी मामले में पुलिस अपराधियों के करीब पहुंच गयी है. एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रंगदारी मांगने वाला कुणाल सिंह हो या कोई दूसरा साजिशकर्त्ता पुलिस उसे गिरफ्तार कर सलाखों के अंदर करेगी. इसको लेकर डॉ सिंह से जानकारी ली गयी है. पुलिस पूरे […]

मोतिहारी : चिकित्सक डॉ टीपी सिंह से मांगी गयी रंगदारी मामले में पुलिस अपराधियों के करीब पहुंच गयी है. एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रंगदारी मांगने वाला कुणाल सिंह हो या कोई दूसरा साजिशकर्त्ता पुलिस उसे गिरफ्तार कर सलाखों के अंदर करेगी. इसको लेकर डॉ सिंह से जानकारी ली गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ टीम गठित कर छापेमारी कर रही है. मोबाइल नंबर की भी जांच की जा रही है,जिससे रंगदारी मांगी गयी है. उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों को कदापि नहीं बख्शा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >