काम कीजिए, मुझे रिजल्ट चाहिए : एसपी

पकड़ीदयाल : एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बुधवार को पकड़ीदयाल थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संचिकाओं की जांच की. उन्होंने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि काम कीजिए, हमे काम चाहिए, बहाना नहीं. पत्रकारों से बातचीत में कहा मैं अनुमंडल के थाना का वास्तविक अवलोकन कर रहा हूं. एसपी के जाने […]

पकड़ीदयाल : एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बुधवार को पकड़ीदयाल थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संचिकाओं की जांच की. उन्होंने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि काम कीजिए, हमे काम चाहिए, बहाना नहीं. पत्रकारों से बातचीत में कहा मैं अनुमंडल के थाना का वास्तविक अवलोकन कर रहा हूं. एसपी के जाने के बाद थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने निर्देश दिया है कि हत्या, रंगदारी जैसे संगीन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निबटाये.

वे बीते दिनों शहर में अपराधियों की हत्या तथा रंगदारी के शिकार हुए व्यवसायियों एवं उनके परिजनों से मिले. उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय मिलेगा. उनसे मिलने वालों में श्रीकांत प्रसाद उर्फ चिरकुट प्रसाद, विनय कुमार, ललन प्रसाद, थरबिटिया के मुखिया माधवलाल सहनी, ठिकहां गांव के अजय सिंह, नगर के विजय तिवारी सहित दर्जनों शामिल थे. मौके पर एएसपी विजय कुमार, थानाध्यक्ष सहित थाने के कनीय अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >