चोटी कटवा समझ विक्षिप्त महिला की पिटाई

मधुबन : तालिमपुर गांव में मंगलवार की रात चोटी कटवा समझ कुछ लोगों ने एक विक्षिप्त महिला की बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी. उक्त महिला करीब 50 साल की रही होगी. हालांकि, इस दौरान कुछ प्रबुद्ध लोगों ने भीड़ से महिला को बचाया, जिसके बाद महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया. प्रबुद्ध […]

मधुबन : तालिमपुर गांव में मंगलवार की रात चोटी कटवा समझ कुछ लोगों ने एक विक्षिप्त महिला की बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी. उक्त महिला करीब 50 साल की रही होगी. हालांकि, इस दौरान कुछ प्रबुद्ध लोगों ने भीड़ से महिला को बचाया, जिसके बाद महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया. प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि बिना सोचे समझें किसी को क्षति पहुंचा उचित नहीं है. चोटी काटने के अफवाह के बाद पागलों पर आफत आने लगी है, जिससे निबटना आवश्यक है. इधर एएसपी विजय ने लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >