मधुबनीघाट में महिला की कटी चोटी

मोतिहारी : जिले में चोटी कटने की घटना कौतूहल बनी हुई है. इन अफवाहों के बीच मुफस्सिल थाना के मधुबनीघाट में भी एक महिला की चोटी कट गयी. मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे महिला के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ तो उसकी नींद खुली. उसने देखा कि सिर से चोटी गायब है. उसकी […]

मोतिहारी : जिले में चोटी कटने की घटना कौतूहल बनी हुई है. इन अफवाहों के बीच मुफस्सिल थाना के मधुबनीघाट में भी एक महिला की चोटी कट गयी. मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे महिला के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ तो उसकी नींद खुली. उसने देखा कि सिर से चोटी गायब है. उसकी चोटी कपड़ा टांगने वाली रस्सी से लटक रही है. उसने जोर-जोर से चिखना-चिल्लाना शुरू किया. परिजन उसके पास दौड़े. यह बात धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गयी.

उसके दरवाजे पर भीड़ इकठ्ठी हो गयी.पीड़ित महिला विजय सहनी की पत्नी रानी देवी (20) है. उसकी शादी पिछले ही साल हुई है. परिजनों ने बताया कि रानी अपने कमरे में सो रही थी.सुबह करीब पांच बजे सिर में तेज दर्द हुआ तो उसकी नींद खुली.उसने देखा कि सिर का बाल कटा हुआ है और वहीं बाल कपड़ा टांगने वाली रस्सी से लटक रहा है. ग्रामीण इसे भूत-प्रेत की कारगुजारी मान उपाय में जुट गये हैं. अपने दरवाजे पर तांत्रिक विधि से नीम का पत्ता, नींबू और मिर्च टांग चोटी कटने से बचाने का उपाय कर रहे हैं. मधुबनीघाट पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि की. कहा कि चोटी कटने की घटना प्रकाश में आयी है, लेकिन उन्होंने इस घटना को महज एक अफवाह बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >