रामगढ़वा में तिलावे नदी का बांध टूटा

रक्सौल : अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत धनहर दिहुली गांव के दक्षिण और राष्ट्रीय राज्यमार्ग से उत्तर में तिलावे का नदी का बांध टूट जाने के कारण दर्जनों गांव प्रभावित हैं. तिलावे नदी का पानी धनहर दिहुली, गुरहनवा, बौधा, भलुवहिया, सतपीपरा, भुइहारी टोला, परसौना, मंगलपुर पटनी सहित कई गांव प्रभावित हैं. स्थानीय लोगों ने […]

रक्सौल : अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत धनहर दिहुली गांव के दक्षिण और राष्ट्रीय राज्यमार्ग से उत्तर में तिलावे का नदी का बांध टूट जाने के कारण दर्जनों गांव प्रभावित हैं. तिलावे नदी का पानी धनहर दिहुली, गुरहनवा, बौधा, भलुवहिया, सतपीपरा, भुइहारी टोला, परसौना, मंगलपुर पटनी सहित कई गांव प्रभावित हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम नदी का बांध टूट गया. इसके बाद उसका पानी तेजी से फैलने लगा. जिसके कारण सैकड़ों एकड़ में लगी फसल डूब चुकी है.

वही एनएच से धनहर दिहुली के रास्ते रक्सौल आने वाली सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है. जिसके कारण उक्त सड़क पर परिचालन लगभग बंद हो गया है. यदि नदी के जलस्तर में वृद्धि होती है तो परेशानी और बढ़ सकती है. एसडीओ श्रीप्रकाश ने बताया कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >