पटना से 50 लाख रुपये की दवा चोरी में चार गिरफ्तार

मोतिहारी : पटना के एक गोदाम का ताला तोड़ 50 लाख के कीटनाशक दवा चोरी का तार नेपाल व मोतिहारी से जुड़ा है. पटना रामकृष्णापुरी थाना की पुलिस ने शुक्रवार को शहर के राजा बाजार व नेपाल के सीमावर्ती घोड़ासहन में छापेमारी कर चोरी के कीटनाशक दवा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर एक […]

मोतिहारी : पटना के एक गोदाम का ताला तोड़ 50 लाख के कीटनाशक दवा चोरी का तार नेपाल व मोतिहारी से जुड़ा है. पटना रामकृष्णापुरी थाना की पुलिस ने शुक्रवार को शहर के राजा बाजार व नेपाल के सीमावर्ती घोड़ासहन में छापेमारी कर चोरी के कीटनाशक दवा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर एक पीकअप भान भी जब्त किया है. गिरफ्तार चारों बदमाश व बरामद दवा के साथ पीकअप भान को पटना पुलिस साथ ले गयी. गिरफ्तार बदमाशों में सुगौली करमवा के मंदीप कुमार व उसके पीकअप के चालक पताही छोटका बलुआ निवासी रामदेव दास के अलावे घोड़ासहन का राजन जायसवाल और सुनील कुमार श्रीवास्तव शामिल है.

पटना रामकृष्णापुरी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने चोरी की घटना में शामिल पटना के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए उनका नाम भी बताया है. उसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. उन्होंने कहा कि करीब एक लाख का कीटनाशक दवा बरामद हुआ है. वहीं करीब 49 लाख की दवा गिरफ्तार चारों बदमाशों ने नेपाल में बेचने की बात स्वीकारी है. दवा की रिकवरी के लिए नेपाल पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है. छापेमारी में पटना पुलिस के साथ नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार, दारोगा संजीव कुमार, नाका चार प्रभारी धीरज कुमार सहित अन्य शामिल थे.

इचीबान क्रॉप साइंस कंपनी के गोदाम से
हुई थी चोरी
पटना जीरो माइल के समीम जकरिया स्थित इचीबान क्रॉप साइंस लिमिटेड नामक कंपनी का गोदाम है. फरवरी महिना में गोदाम का ताला तोड़ बदमाशों ने करीब 50 लाख लाख के 828 काटून कीटनाशक दवा की चोरी कर ली थी. कंपनी के सीएनएफ पटना निवासी अजय सिंह ने घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
घोड़ासहन से 65 बोतल व राजाबाजार से दवा लदी पिकअप वैन बरामद
छापेमारी के लिए मोतिहारी पहुंचे रामकृष्णापुरी थाना के दारोगा केडी प्रसाद ने बताया कि घोड़ासहन से सुनील कुमार श्रीवास्तव व राजन जायसवाल को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 65 बोतल कीटनाशक बरामद किया गया.वहीं उनके बताये जगह राजाबाजार स्थित चंपारण बीज भंडार के पास कीटनाशक दवा लदी पिकअप भान जब्त कर सुगौली के मंदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >