13 बीएलओ के वेतन पर लगायी रोक, स्पष्टीकरण

आदापुर : मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने वाले 13 बीएलओ को वेतन बंद करने की अनुशंसा स्थानीय बीडीओ के द्वारा की गयी है. बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि एक जुलाई से 31 तक मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर 13 वैसे बीएलओ […]

आदापुर : मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने वाले 13 बीएलओ को वेतन बंद करने की अनुशंसा स्थानीय बीडीओ के द्वारा की गयी है. बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि एक जुलाई से 31 तक मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर 13 वैसे बीएलओ को चिह्नित किया गया है. केंद्र संख्या 124, 133, 134, 135, 136, 164, 169, 170, 176, 181, 191, 198 व 221 पर तैनात बीएलओ का वेतन बंद करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को भी अनुशंसा की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >