गिरफ्तार चोर को पूछताछ के बाद भेजा जेल

घोड़ासहन : चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे तीन कुख्यात चोरों को पुलिस ने मंगलवार को घोड़ासहन बाजार से धर दबोचा. बुधवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जेल भेजे गये तीनों चोरों में गुलरिया टोला निवासी रवींद्र कुमार, बाजार निवासी जैकी कुमार […]

घोड़ासहन : चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे तीन कुख्यात चोरों को पुलिस ने मंगलवार को घोड़ासहन बाजार से धर दबोचा. बुधवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जेल भेजे गये तीनों चोरों में गुलरिया टोला निवासी रवींद्र कुमार, बाजार निवासी जैकी कुमार तथा झरौखर थाना क्षेत्र के अठमुहान निवासी राजकुमार पासवान का नाम शामिल हैं. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया की पूछताछ के क्रम में चोरों ने बीते 17 मई को बंगाली डॉ. हलधर प्रसाद के घोड़ासहन अवस्थित उनके आवासीय घर में चोरी समेत अन्य कई जगहों पर चोरी में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >