राशन कार्ड वापस नहीं करने पर होगी प्राथमिकी

सिकरहना : अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक ढाका अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मनोज कुमार रजक की अध्यक्षता में हुई. सदस्यों ने केराेसिन तेल के थोक विक्रेताओं को शीघ्र नोजल लगाने की मांग उठायी. उनका कहना था कि नोजल लगाने की मांग पिछले कई बैठकों में भी उठाया गया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. एसडीओ […]

सिकरहना : अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक ढाका अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मनोज कुमार रजक की अध्यक्षता में हुई. सदस्यों ने केराेसिन तेल के थोक विक्रेताओं को शीघ्र नोजल लगाने की मांग उठायी. उनका कहना था कि नोजल लगाने की मांग पिछले कई बैठकों में भी उठाया गया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ.

एसडीओ रजक ने बताया कि नोजल लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण विलंब हो रहा है. संपन्न लोगों से राशन कार्ड वापस ले कर गरीबों के बीच वितरण करने की जानकारी देते हुए कहा कि कार्ड वापस करने में आनाकानी करने वाले चिह्नित लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी. वही दूसरी ओर रोस्टर के अनुसार राशन उठाव करने का निर्देश सभी पीडीएस दुकानदारों को दिया गया है. अफरोज, मो वसी अख्तर, नूर आलम, नसीमा, जितेंद्र झा, उमेश, प्रमोद, एमओ व गोदाम प्रबंधक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >