रास्ते के विवाद को ले युवक पर भाला से किया हमला

मोतिहारी : शिकारगंज थाने के सिरौना में रास्ते के विवाद को लेकर रोशन कुमार को भाला से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर ग्रामीण अजय जायसवाल, संजय जायसवाल, विलास जायसवाल, मनोज प्रसाद, गौतम प्रसाद सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने पुलिस […]

मोतिहारी : शिकारगंज थाने के सिरौना में रास्ते के विवाद को लेकर रोशन कुमार को भाला से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर ग्रामीण अजय जायसवाल, संजय जायसवाल, विलास जायसवाल, मनोज प्रसाद, गौतम प्रसाद सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पॉकेट से 735 रुपये भी छीन लिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए शिकारगंज थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >