बिजली चोरी में एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मोहल्ला में बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने औचक जांच की. इस दौरान प्रभावती देवी नामक उपभोक्ता के घर में टोका फंसा बिजली का उपयोग किया जा रहा था. इसको लेकर कनीय विद्युत अभियंता सुर्यमणी ने नगर थाना में प्रभावती देवी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस […]

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा मोहल्ला में बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने औचक जांच की. इस दौरान प्रभावती देवी नामक उपभोक्ता के घर में टोका फंसा बिजली का उपयोग किया जा रहा था. इसको लेकर कनीय विद्युत अभियंता सुर्यमणी ने नगर थाना में प्रभावती देवी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि विद्युत विपत्र बकाया रहने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था, इसके बावजूद उपभोक्ता प्रभावती देवी के मकान में टोंका फंसा बिजली का उपयोग हो रहा था. उन्होंने उपभोक्ता पर बकाया विद्युत विपत्र के अलावे आठ हजार 500 का जुर्माना लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >