युवाओं ने उठाया पर्यावरण बचाने का बीड़ा, पौधारोपण कर दिया जागरूकता का संदेश

Buxar News: बक्सर के डुमरांव में युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण अभियान चलाया. अजय राय के नेतृत्व में युवाओं ने ‘पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’ के नारों के साथ लोगों को पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया.

Buxar News: डुमरांव से विनीत कुमार मिश्रा
पेड़-पौधे पृथ्वी के श्रृंगार हैं. पर्यावरण संतुलन में इनका होना अनिवार्य है. पर्यावरण संरक्षण को लेकर अजय राय के नेतृत्व में युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ नारों के साथ पर्यावरण का महत्व बताते हुए पौधारोपण किया. इसके साथ ही इसके संरक्षण के लिए अजय ने युवाओं को शपथ भी दिलाई.

पौधारोपण सबकी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी

वहीं खुद तो पौधारोपण कर ही रहे हैं, साथ ही अन्य लोगों को भी इसके फायदे बताकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. अभियान का नेतृत्व कर रहे अजय ने कहा कि पौधरोपण हम सबकी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पेड़-पौधों की संख्या लगातार कम हो रही है. उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए यह चिंता का विषय है. लोग अपने फायदे के लिए पेड़ों पर आरी चला रहे हैं, लेकिन नए पौधे कम ही लगा रहे हैं.

एक पौधा जरूर लगाएं

अजय ने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. पौधारोपण के इस अभियान में मौके पर उत्तम उर्फ छोटू राय, अर्जुन श्रीवास्तव, टनु राय, लड्डू सिंह और आकाश राय मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Also Read: “सेनेटरी पैड है सबसे बढ़के” नारों से गूंजा विद्यालय, माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >