Buxar News: ट्रेन से बक्सर आने के दौरान चौसा में गिरा युवक, गयी जान

दानापुर मंडल के बक्सर-चौसा रेलखंड पर चौसा स्टेशन के पास एक शव बरामद हुआ

बक्सर

, दानापुर मंडल के बक्सर-चौसा रेलखंड पर चौसा स्टेशन के पास एक शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान शहर के नालबंद टोली निवासी महरूम जहीर मियां के पुत्र मो चांद के रूप में हुई.

उसके परिजनों ने शव की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उन्हें शव को सुपुर्द कर दिया. बताया जाता है कि दिलदारनगर से बक्सर आने के दौरान चौसा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गयी. परिवार के एकमात्र कमाऊ चांद के असामयिक निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बताया जाता है कि मो चांद उतर प्रदेश के दिलदारनगर में साइकिल मेकेनिक का धंधा करते थे. जिसको लेकर ट्रेन से वे प्रतिदिन बक्सर से दिलदारनगर जाते थे तथा शाम को घर लौट आते थे. जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था. मोहम्मद चांद छह लड़कियों और एक लड़के के पिता थे. उन्होंने अपनी दो लड़कियों की शादी कर दी है. प्रतिदिन की भांति बुधवार की सुबह घर से काम पर निकले और देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया. उसी क्रम में गुरुवार को जीआरपी से संपर्क करने पर पता चला कि चौसा स्टेशन के समीप एक शव पड़ा है. इसके बाद पुलिस के साथ परिजन वहां गए और शव का पहचान किए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >