Buxar News: मझवारी मोड़ के समीप सड़क हादसे में युवक की गयी जान

अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत मझवारी मोड़ के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

डुमरांव

. अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत मझवारी मोड़ के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना उस समय हुई जब युवक सिमरी की ओर जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और वही बेहोश हो गया. घटना होने के बाद आसपास में अफरातफरी मच गयी. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुराना भोजपुर गांव के ग्रामीण मंटू चौधरी और राहुल ठाकुर ने तत्काल बिना समय गंवाए घायल युवक को एक ई-रिक्शा पर लादकर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां पर उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया. इधर सूचना मिलते ही नया भोजपुर पुलिस के सब इंस्पेक्टर वकार अहमद गौसी मौके पर पहुंचे और राजू खलाद को देखते हुए घायल युवक को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार जख्मी युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और उसे लगातार चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था. घायल युवक की पहचान नया भोजपुर निवासी महफूज हुसैन (उम्र 16 वर्ष), पिता नसीम अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है. प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी. जख्मी को पुलिस की सहायता से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर इलाज के दौरान करीब 4 बजे युवक की मौत हो गयी. युवक के मौत की खबर सुनते ही नया भोजपुर गांव में कोहराम मच गया. वहीं मौत की खबर सुनने के बाद परिवार के लोगों में सन्नाटा छा गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश और मामले की तफ्तीश भी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >