बक्सर परिवहन विभाग में बंदर ने तोड़ा वाई-फाई का तार, पूरे दिन ठप रहा कामकाज; वाहन मालिकों को लौटना पड़ा

बक्सर परिवहन विभाग में वाई-फाई का तार टूटने से ऑनलाइन कामकाज पूरी तरह ठप रहा। दूर-दराज से आए वाहन मालिकों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा।

बक्सर से प्रशांत कुमार राय

Buxar News : बक्सर जिला परिवहन विभाग कार्यालय में सोमवार को वाई-फाई का तार टूट जाने से करीब पूरे दिन विभागीय कामकाज प्रभावित रहा. इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण वाहन संबंधी विभिन्न कार्य कराने कार्यालय पहुंचे लोगों को बिना काम कराये ही वापस लौटना पड़ा. नेटवर्क नहीं रहने से कई वाहन मालिकों में नाराजगी भी देखने को मिली.

बंदर ने तोड़ा वाई-फाई का तार, बाधित हुआ नेटवर्क

जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत रामनिया ने बताया कि सोमवार सुबह एक बंदर ने वाई-फाई का तार तोड़ दिया. इसके बाद कार्यालय की इंटरनेट सेवा बाधित हो गयी. नेटवर्क नहीं रहने के कारण परिवहन विभाग से जुड़े ऑनलाइन कार्य नहीं हो सके. तार को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

ऑनलाइन व्यवस्था के कारण बढ़ी परेशानी

परिवहन विभाग से जुड़े अधिकांश कार्य अब ऑनलाइन माध्यम से किये जा रहे हैं. ऐसे में इंटरनेट सेवा बाधित होने से वाहन मालिकों और आम लोगों को काफी परेशानी हुई. दूर-दराज से वाहन संबंधी काम कराने पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा.

छोटी तकनीकी खराबी से पूरे दिन काम प्रभावित

कार्यालय पहुंचे लोगों का कहना था कि छोटी-सी तकनीकी समस्या के कारण पूरे दिन विभागीय काम प्रभावित होना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. लोगों ने कहा कि नेटवर्क में खराबी आने पर उसे तत्काल ठीक कराने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि दूर से आने वाले लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़े.

कर्मचारियों के रवैये से भी लोग नाराज

कुछ लोगों ने विभागीय कर्मचारियों के रवैये पर भी नाराजगी जतायी. उनका कहना था कि काम नहीं होने की जानकारी देने के साथ समस्या के बारे में संतोषजनक तरीके से बताया जाना चाहिए था. नेटवर्क बाधित रहने के कारण कार्यालय में काम कराने पहुंचे कई लोग पूरे दिन परेशान रहे.

तार ठीक होने के बाद सामान्य होगा कामकाज

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि वाई-फाई का तार टूटने के कारण ही इंटरनेट सेवा बाधित हुई है. तार की मरम्मत कराने की प्रक्रिया की जा रही है. नेटवर्क सेवा बहाल होने के बाद विभागीय कामकाज सामान्य रूप से शुरू होने की उम्मीद है.

फोटो - नेटवर्क का इंतजार करते कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >