माॅक ड्रिल के तहत बच्चों को वोटिंग की दी गयी जानकारी

आगामी छह नवंबर को बिहार विधान सभा के चुनाव में मतदान को सही तरीके से समझाने के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय नचाप में माॅक ड्रिल कराया गया.

डुमरांव. आगामी छह नवंबर को बिहार विधान सभा के चुनाव में मतदान को सही तरीके से समझाने के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय नचाप में माॅक ड्रिल कराया गया. इसमें विद्यालय के बच्चे पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी और तृतीय मतदान पदाधिकारी बनाया गया. इस दौरान बच्चे हीं मतदाता की भूमिका निभाएं. हालांकि इस तरह के कार्यक्रम को लेकर बच्चे बहुत उत्साहित थे. विद्यालय के शिक्षकों सोनू कुमार यादव, अतुल कुमार सिंह, नरेंद्र राम, वसीम अख्तर और संजय कुमार तिवारी के दिशा-निर्देश में सारी प्रक्रिया अपनायी गयी. बच्चों को मॉक ड्रिल तहत जानकारियां दी गई साथ ही साथ यह बताया गया कि अपने घर समाज में ये सारी बातें बतायेंगे. ऐसा करने से मतदान केंद्र पर वोट देने जाने वाले बुजुर्ग महिला व पुरुषों को लाभ मिलेगा. वे समझकर आसानी से वोट देते समय अपने चहेते उम्मीदवार के सामने नीला बटन दबाकर वोट की प्रक्रिया पुरा करेंगे. माक ड्रिल में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट का कागज नमूना रखा गया था. प्रभारी प्रधानाध्यापक मुक्तेश्वर प्रसाद ने बताया कि चुनाव में जागरूकता फैलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, संगीत सहित अन्य माध्यम से मतदान के प्रति लोगों जागरूक करना है. समाज में संदेश देना है कि मतदान द्वारा सुयोग्य प्रतिनिधि चुनकर राज्य के विकास में सहयोग किया जा सकता है. माॅक ड्रिल में संतोषो कुमारी, श्वेता कुमारी, सोनाली, अर्पिता ,अंश राज, प्रिया अंतिमा शामिल रहे. वहीं मौके पर अमित कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार, अमित कुमार, रविशंकर यादव, कपिलमुन्नी पासवान, शैलेंद्र कुमार, मुसर्रत जहां, आशुतोष द्विवेदी मौजूद आदि लोग मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >