Brahmpur Assembly : सुशासन व भ्रष्टाचारमुक्त समाज के लिए एनडीए को दें वोट : चिराग पासवान

Brahmpur Assembly : सिमरी के अर्जुनपुर हाइस्कूल के खेल मैदान में चिराग व पवन सिंह ने की जनसभा

Brahmpur Assembly : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडेय के समर्थन में लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एवं भोजपुरी अभिनेता सह भाजपा नेता पवन सिंह मंगलवार को प्रखंड के अर्जुनपुर हाइस्कूल के खेल के मैदान म��ं विशाल जनसभा को संबोधित किया.

इस दौरान चिराग पासवान ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के लोग मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बार पुनः एनडीए की मजबूत सरकार बनने जा रही है. लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के समर्पित भावनाओं को बताते हुए कहा कि आपके नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान की वजह से आज केंद्र की मोदी सरकार 80 करोड़ गरीब देशवासियों को मुफ्त में अनाज देने का काम कर रही है. आगे इस व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अब आपकी जिम्मेदारी है.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गरीबों, वंचितों, शोषित, बुजुर्ग, महिलाओं, लड़कियों, युवाओं के लिए कई जनोपयोगी योजनाएं चलायी जा रही हैं. महिला सशक्तीकरण का सपना एनडीए सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल है. महिलाओं के खाते में स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये भेजे गये, ताकि हमारी बहनें सशक्त बन सकें. एनडीए सरकार विकास पथ पर अग्रसर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है. प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने देश की आधी आबादी को मजबूत एवं सशक्त करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि लोजपा ने एक संकल्प लिया है ””बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट””. इस संकल्प को साकार करने के लिए आपलोग हुलास पांडेय को अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजें.

महागठबंधन परिवारवाद व भ्रष्टाचार का पोषक है. लोकलुभावन एजेंडा लाकर पुनः बिहार को जंगलराज में धकेलना चाहते हैं लोग. ऐसे अवसरवादी लोग से सतर्क रहने की जरूरत है. मैं वायदा करता हूं कि एनडीए की सरकार बनने पर रोजगार का सृजन किया जायेगा. मंच संचालन जदयू के वरिष्ठ नेता परशुराम ततवा ने किया. मौके पर लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, जिलाध्यक्ष जदयू अशोक सिंह, रालोमो के जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा, हम जिलाध्यक्ष बलिराम कुशवाहा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शेषनाथ पाठक, धीरेंद्र तिवारी, जदयू के वरिष्ठ नेता भरत मिश्रा, अनु तिवारी समेत एनडीए के अन्य कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे.

एनडीए की सरकार बनेगी, तो बिहार लिखेगी विकास की नयी इबारत : पवन सिंह

एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडेय के लिए चुनाव प्रचार में पहुंचे भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता सह भाजपा नेता पवन सिंह ने एनडीए कार्यकर्ताओं एवं अपने फैंस के बीच मोदी एवं नीतीश पर गाना गाकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया. उन्होंने कहा कि 20 साल की पिछली सरकार और आज की सरकार में जमीन आसमान का अंतर है, जो लोगों को साफ-साफ दिख रहा है. चिराग पासवान एक नेता के साथ अच्छे अभिनेता भी रहे हैं और इनकी पार्टी द्वारा हुलास पांडेय को ब्रह्मपुर से प्रत्याशी बनाया गया है. इसलिए मैं कहता हूं कि आप हुलास पांडेय को जिताकर भेजिए, तब जाकर ब्रह्मपुर का सर्वांगीण विकास संभव हो पायेगा. उन्होंने कहा कि देश व बिहार में मोदी व नीतीश की जोड़ी हिट है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >