Viral Video: बिहार में ट्रक ड्राइवर को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ते अफसर, वीडियो हो रहा खूब वायरल

SDO Viral Video: बक्सर के डुमरांव में निरीक्षण के दौरान एसडीओ राकेश कुमार ने बालू लदे ट्रक को रोककर कागज मांगे और बहस में चालक को थप्पड़ जड़ दिया. घटना का वीडियो वायरल होते ही अफसर‑ड्राइवर विवाद गरमा गया और प्रशासन पर कार्रवाई के सवाल उठ खड़े हुए.

SDO Viral Video: तटबंध और पेयजल परियोजना का निरीक्षण कर रहे बक्सर के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. जिसमें वे बालू लदे ट्रक के चालक को सड़क पर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिमरी प्रखंड के महरौरा–बूढ़ी गंडक बांध मार्ग की बताई जा रही है.

वीडियो में देखिए कैसे थप्पड़ जड़ रहे हैं अधिकारी

दोपहर क़रीब 12 बजे निरीक्षण दल सड़क किनारे पहुंचा तो अधिकारी की नज़र निर्माणाधीन तटबन्ध की बाजू से गुजर रहे यूपी नंबर के ट्रक (UP 53 AB ####) पर पड़ी. अफ़सर ने हाथ उठाकर ड्राइवर को रोककर कागज़ात मांगे. चश्मदीदों के अनुसार, ड्राइवर ने कागजात पेश किए. लेकिन यह सुनते ही कि वह “नेशनल हाइवे छोड़कर ग्रामीण सड़क से जा रहा है”, एसडीओ भड़क उठे. कैमरे में कैद वीडियो में वे चालक को उतरने का इशारा करते, फिर थप्पड़ जड़ते साफ दिख रहे हैं.

https://twitter.com/ChapraZila/status/1924317074001691013

Also Read: पटना से दिल्ली‑मुंबई‑पुरी जाने के लिए मिलेगी तुरंत सीट, रेलवे ने चलाया 16 समर स्पेशल ट्रेनें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >