चेक बाउंस मामले में यूपी पुलिस की दबिश, बक्सर के कठार गांव पहुंचने से पहले फरार हुआ आरोपित

बक्सर के कठार गांव में चेक बाउंस मामले में यूपी पुलिस ने छापेमारी की। आरोपी मुनी जी यादव पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया, पुलिस तलाश में जुटी है।

कृष्णाब्रह्म, बक्सर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार गांव में गुरुवार को चेक बाउंस के एक मामले में प्रतापगढ़ जिले की यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. यूपी पुलिस की टीम कृष्णाब्रह्म थाना पहुंची और थानाध्यक्ष चंदन कुमार के सहयोग से आरोपित मुनी जी यादव के घर पर दबिश दी.

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुआ आरोपित

पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मुनी जी यादव फरार हो चुका था. इसके बाद पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर भी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

2020 में दर्ज हुई थी चेक बाउंस की प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2020 में प्रतापगढ़ थाना में चेक बाउंस के मामले में मुनी जी यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में न्यायालय की ओर से वारंट भी जारी किया गया है.

वारंट के आधार पर कठार गांव पहुंची यूपी पुलिस

न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर यूपी पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कठार गांव पहुंची थी. स्थानीय पुलिस के सहयोग से काफी देर तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लगा.

आरोपित की तलाश में जुटी यूपी पुलिस

छापेमारी के दौरान आरोपित के नहीं मिलने के बाद यूपी पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर भी तलाश की. हालांकि, कोई सुराग नहीं मिला. यूपी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >