Buxar News: अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से मारी ट्रक में टक्कर, चालक और सहचालक जख्मी

आरा बक्सर फोरलेन पर महाराजा कोठी के समीप रविवार की सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें ट्रक चालक और सह चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए

डुमरांव

: आरा बक्सर फोरलेन पर महाराजा कोठी के समीप रविवार की सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें ट्रक चालक और सह चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हालांकि गंभीर रूप से जख्मी दोनों ट्रक सवारों की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के बाद बेहतर चिकित्सकीय उपचार के लिए उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 45 ए 8919 ट्रक नासरीगंज से बालू लेकर आजमगढ़ की तरफ जा रहा था, तभी चालक को रविवार की अहले सुबह करीब 5 बजे झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित वाहन ने अपने आगे खड़े ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वाहन का केबिन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

मौके पर पहुंची 112 की पुलिस: घटना के बाद मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंची थी. पुलिस ने जख्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर किया गया रेफर:

सदर अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया. घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है. बता दें कि बेलगाम रफ्तार और ट्रक चालकों की लापरवाही से फोरलेन पर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में खासा बढ़ोतरी हो रही है. सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान भी नाकाम साबित हो रहे है.

लगातार बढ़ रहे हादसे: पिछले एक वर्षों में करिब 150 सौ से अधिक मौतें भी हुई है. इन बेलगाम और बेतरतीब ड्राइविंग पर अगर रोक नहीं लगी तो आगे भी इस प्रकार के सड़क हादसों से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि इस तरफ प्रशासन की ध्यान नहीं होने से लगातार घटनाएं बढ़ रही है.6

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >