नया भोजपुर में 22 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को अहम कामयाबी मिली है.

बक्सर. जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को अहम कामयाबी मिली है. पुलिस ने तस्करी के मंसूबे पर पानी फेरते हुए 22 किलोग्राम गांजा पदार्थ जब्त की और दो तस्करों को दबोचकर उनकी योजना को विफल कर दिया. हालांकि उनके अन्य सहयोगी मौके से फरार हो गये. नया भोजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार यह सफलता मिली. समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय कक्ष में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने यह जानकारी दी. पत्रकारों के समक्ष गिरफ्तार तस्करों को पेश करते हुए उन्होंने बताया कि नया भोजपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि नया भोजपुर पुल के नीचे एक सफेद रंग की हुंडई कार और काले–पीले रंग की टेम्पो में गांजा लोड किया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद उनके द्वारा डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की हिदायत दी गयी. जिसके आलोक में फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो हुंडई कार से उतारक टेम्पो में गांजा जैसा मादक पदार्थ लोड किया जा रहा था. पुलिस को देखते ही तस्कर भागने लगे. लेकिन दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर अन्य तस्कर फरार हो गये. इसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया. जिसमें से कुल 22 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. सिमरी के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर : एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित दुधीपट्टी के रहने वाले हैं. जिनकी पहचान विद्यासागर यादव का पुत्र अखिलेश कुमार यादव एवं चनालाल माली का पुत्र हरेंद्र माली के रूप में हुई है. इस संबंध में तस्करों के खिलाफ नया भोजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मौके से बरामद हुंडई कार व टेंपो तथा दो मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है. फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >