Buxar News: 435 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त

कोरानसराय थाना क्षेत्र के केसठ नहर रोड स्थित चिमनी के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है

डुमरांव (बक्सर).

कोरानसराय थाना क्षेत्र के केसठ नहर रोड स्थित चिमनी के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक ट्रक से 435 लीटर विदेशी शराब बरामद की है, जिसमें कुल 434.88 लीटर की गिनती की पुष्टि की गई है। साथ ही, शराब की ढुलाई में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान नावाडीह गांव निवासी गोविंद सिंह के पुत्र सुनील कुमार यादव और हल्दी थाना क्षेत्र के विजय पांडेय के पुत्र जितेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >