चौसा.
मुफ्फसिल पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया. मुफ्फसिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मल्लहचकिया गांव में मादक पदार्थ गांजा की खेप की तस्करी होने वाली है. तुरन्त पुलिस की एक टीम गठित कर सूचना की सत्यापन को लेकर वहां भेजी गयी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की. इस दौरान मल्लाहचकिया में 15.845 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं 1,59,600/- नगद के साथ दो लोगों सलीम अंसारी एवं सिराज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया. और दोनों को जेल भेज दिया गया.शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर
चौसा. मुफ्फसिल पुलिस द्वारा शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान 100 लीटर शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. और बाईक जब्त कर लिया गया. थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर मल्लाहचकिया के पास पुलिस बलों ने वाहन जाँच के दौरान बाईक सवार तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रंजियावनगंज गांव का रहनेवाला अमित साहनी के पास से ब्लू लाइम देशी शराब 200 ML का 492 पीस, व्हिस्की 750 ML का 03 पीस कुल 100.650 लीटर शराब बरामद हुआ है एवं 01 मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है. कागजी खानापूर्ति करते हुए तस्कर को जेल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
