बक्सर में नावानगर पुलिस की कार्रवाई, लोडेड देशी कट्टा लेकर बैठे दो भाई गिरफ्तार

नावानगर पुलिस ने केसठ डांगरा पुल के पास से लोडेड देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Buxar Crime News : बक्सर के नावानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों युवक आपस में भाई हैं. दोनों केसठ स्थित डांगरा पुल के पास बैठे हुए थे, तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केसठ डांगरा पुल के पास दो युवक कमर में देशी कट्टा छिपाकर बैठे हुए हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

तलाशी में बरामद हुआ हथियार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली. इस दौरान एक युवक के पास से कारतूस समेत लोडेड देशी कट्टा और एक अन्य जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के बाद भेजे गये जेल

गिरफ्तार युवकों की पहचान केसठ गांव निवासी विंदेश्वरी यादव के पुत्र विकास कुमार और अरुण कुमार के रूप में हुई है. दोनों से पुलिस ने पूछताछ की. पूछताछ पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By त्रिलोकी नाथ चौबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >