सिविल लाइंस से नौ कारतूसों के साथ दो असलहे बरामद

नगर के सिविल लाइंस मुहल्ला स्थित एक मकान से कारतूसों के साथ दो असलहे बरामद किए गए. पुलिस ने दोनों हथियारों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है.

बक्सर. नगर के सिविल लाइंस मुहल्ला स्थित एक मकान से कारतूसों के साथ दो असलहे बरामद किए गए. पुलिस ने दोनों हथियारों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है. जब्त हथियारों में एक राइफल व एक डबल बैरल बंदूक के साथ राइफल के चार एवं बंदूक के पांच कारतूस शामिल हैं.

इसकी पुष्टि करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि दोनों हथियारों का लाइसेंस उतर प्रदेश से निर्गत है. लाइसेंस एक रिटायर्ड आर्मी मैन के नाम से है. जिसमें से एक हथियार के लाइसेंस की अवधि 2016 से एक्सपायर हो गया है. आदर्श आचार संहिता के तहत दोनों हथियारों को जब्त कर लिया गया है. लाइसेंस निरस्त करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट किया जाएगा.

घर में रखे गए थे हथियार

पुलिस के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र थाना के मझरियां निवासी अंगद सिंह का सिविल लाइंस स्थित दुर्गा टॉकिज के पीछे मकान है. जिसमें उनके पुत्र अक्षयवर सिंह व ध्रुव सिंह रहते हैं. उसी मकान के कमरे में दोनों हथियार व कारतूस रखे गए थे. जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई. इसके बाद सदलबल मौके पर पुलिस पहुंच गई और छापेमारी कर हथियार बरामद कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >