Buxar News: सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत

आरा-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर दलसागर गांव स्थित टोल प्लाजा के नजदीक हुए सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई.

बक्सर. आरा-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर दलसागर गांव स्थित टोल प्लाजा के नजदीक हुए सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. स्थानीय लोगों द्वारा दौड़कर वाहन में फंसे ड्राइवर को निकाला गया. मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान उतर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद अंतर्गत कर्मनाथपट्टी निवासी अशोक यादव के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक अशोक यादव बालू लोडेड ट्रक लेकर बक्सर की ओर आ रहा था. उसी समय उसका संतुलन बिगड़ गया और टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले सडक पर खड़ा दूसरे ट्रक को टक्कर मार दिया. जिससे ट्रक पलट गया और चालक केबिन में फंस गया. यह देख लोग दौड़कर ट्रक के पास पहुंचे और केबिन से ड्राइवर को निकाले, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >