Buxar News: बक्सर स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी से लगता है जाम

बक्सर स्टेशन परिसर के बाहर बेतरतीब ढंग से ऑटो खड़ा कर दिये जाने के कारण यहां हमेशा जाम लगा रहता है.

बक्सर

. बक्सर स्टेशन परिसर के बाहर बेतरतीब ढंग से ऑटो खड़ा कर दिये जाने के कारण यहां हमेशा जाम लगा रहता है. जिस कारण विभिन्न ट्रेनों से उतरे यात्रियों समेत ट्रेन पकड़ने वाले लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ता है. जाम के कारण यात्रियों और ऑटो चालकों के बीच आयेदिन हो-हंगामा भी होते रहता है. यही नहीं आए दिन लोगों की ट्रेन भी छूट जाती हैं. यात्रियों की माने तो ऑटो चालक स्टैंड में वाहन न खड़ा कर स्टेशन परिसर के बाहर बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं. बबलू यादव, मनोज राय, पंकज मिश्रा ने बताया कि टेम्पो चालको की मनमानी कम नंही होने के कारण यहा हर समय जाम का नजारा कायम रहता है. जो कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जिसके चलते हमेशा राहगीर व अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस जाम से परेशानी झेल रहे राहगीरों ने बताया कि कि टेम्पो चालक बीच सङक पर ही अपने वाहनों को तितर-बितर करके खड़ा कर देते हैं. जिसके चलते हमेशा जाम लग जाता है और परेशानियों का सामना करना पङता है. लोगों ने बताया कि ऑटो चालकों की मनमानी के कारण ट्रेंने छूट जाती हैं. वही स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस समस्या के वजह से बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पङती है. जबकि यह सड़क हमेशा व्यस्त रहता है. बताया जाता है कि जब रेलवे के अधिकारियों का आगमन होने को होता है तो उस दिन स्टेशन के बाहर एक भी ऑटो नहीं दिखता है. इधर इस बाबत स्टेशन प्रबंधक अशोक सिंह ने कहा कि ऑटों चालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिये समय-समय पर आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों को पत्र लिखा जाता है.

नौनिहालों के हाथ में स्टेयरिंगस्टेशन रोड से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से लेकर बलिया जाने वाले ऑटो चालक में अधिकांश नौनिहाल है. अधिकांश ऑटों कम उम्र के बच्चे चलाते मिल जायेंगे. जिसकी जांच कभी भी परिवहन विभाग नहीं करता है. जबकि इन नौनिहालों के हाथों में ऑटो का स्टेयरिंग होने के कारण आयेदिन किराया को लेकर भी राहगीरों से तू-तू, मैं-मैं होते रहता है. किसी भी ऑटो पर किराया से संबंधित रेट चार्ट नहीं चस्प रहता हैं. जिस कारण ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूलते है. किराये को लेकर यात्रियों ने कई बार शासन-प्रशासन ने लिखित शिकायत भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >