फाइल- 2- फरार आर्म्स एक्ट के आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

फरार आर्म्स एक्ट आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तहार, गिरफ्तारी के लिए तेज हुई कार्रवाई

गिरफ्तारी के लिए तेज हुई कार्रवाई 27 अप्रैल- फोटो:- 2- पुराना भोजपुर आरोपित के घर इश्तहार चिपकाती पुलिस. गोलीकांड मामले में फरार अभियुक्त की तलाश जारी, आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी प्रतिनिधि, डुमरांव नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर इश्तहार चिपकाया. आरोपित की पहचान आशीष सिंह (पिता बीरेंद्र सिंह), निवासी पुराना भोजपुर के रूप में हुई है. यह मामला करीब चार माह पूर्व का है, जब आपसी विवाद के दौरान पुराना भोजपुर निवासी शिवम यादव (पिता योगेंद्र यादव) को गोली मार दी गयी थी. बताया जाता है कि शिवम यादव एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ परिचित युवकों से कहासुनी हो गयी. मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया और आरोपितों ने उस पर फायरिंग कर दी. गोली उसके कंधे के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए आरा ले गया, जहां पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसका फर्द बयान दर्ज किया. इसी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा 120/25 सहित अन्य गंभीर धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले में एक अन्य नामजद आरोपी धनजी सिंह (पिता सूर्यदेव सिंह) को पूर्व में रोहतास जिले के बूढ़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, फरार आरोपित आशीष सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इश्तहार चस्पा किये जाने के बाद भी यदि आरोपित न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Parshant Kumar Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >