फाइल- 5- छह साल बाद भी 318 वार्डों में बिना बिजली कनेक्शन के चल रहे पानी टंकी

6 साल बाद में 318 नलजल योजना बिना विद्युत कनेक्शन के तो 151 योजना का स्मार्ट मीटर ही हुआ गायब

151 वार्डों में लगा योजना का स्मार्ट मीटर ही हुआ गायब अधूरी व्यवस्था लाखों रुपये का नुकसान. विभागों के बीच समन्वय की भारी कमी सबसे अधिक राजपुर प्रखंड में नहीं है कनेक्शन, तो वहीं सबसे अधिक इटाढ़ी प्रखंड के गायब हैं मीटर 27 अप्रैल- फोटो -4- नल-जल योजना की टंकी. रिपोर्ट -प्रशांत कुमार राय, बक्सर जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है. वर्ष 2016 में शुरू की गयी इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना था और इसे वित्तीय वर्ष 2019-20 तक पूर्ण कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन छह साल बाद भी हालात यह हैं कि कई पंचायतों में योजना जैसे-तैसे चल रही है. विद्युत विभाग के अनुसार अगर कनेक्शन नहीं है तो कैसे चल रहा है और जहां व्यवस्था बनायी भी गयी, वहां रखरखाव और संचालन की स्थिति बेहद खराब है. जिले की विभिन्न पंचायतों के वार्डों में इस योजना के तहत पानी की टंकियां और पाइपलाइन तो बिछा दी गयीं, लेकिन बिजली कनेक्शन के अभाव में कई जगहों पर पानी की आपूर्ति शुरू ही नहीं हो सकी. आंकड़ों के अनुसार लगभग 61 पंचायतों के 318 वार्डों में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं लिया गया है. ऐसे में लाखों रुपये खर्च कर बनायी गयी संरचनाएं बेकार साबित हो रही है. दो विभागों में बंटा था काम इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी शुरू में लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और पंचायती राज विभाग के बीच बांटी गयी थी. कुछ वार्डों में लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने काम किया. जबकि अन्य वार्डों में पंचायती राज विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गयी. बाद में जुलाई 2023 से अक्टूबर 2023 के बीच इन योजनाओं का हस्तांतरण पंचायती राज विभाग से लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को कर दिया गया, लेकिन इसके बाद स्थिति में सुधार होने के बजाय और अधिक लापरवाही सामने आने लगी. 151 वार्डों में लगाये गये मीटर ही गायब सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 151 वार्डों में लगाये गये स्मार्ट बिजली मीटर ही गायब हो गये हैं. इन मीटरों की कीमत लगभग आठ हजार रुपये प्रति यूनिट बतायी जा रही है. इस हिसाब से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. हैरानी की बात यह है कि इन मीटरों के गायब होने की जानकारी न तो बिजली विभाग को है और न ही पंचायती राज विभाग या लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को कोई स्पष्ट जानकारी है. बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले को लेकर कई बार पंचायती राज विभाग को पत्र लिखा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. विभागीय उदासीनता के कारण न केवल सरकारी धन की हानि हो रही है, बल्कि आम लोगों को भी शुद्ध पेयजल की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि योजना की शुरुआत के समय काफी उम्मीदें थीं कि घर-घर नल से पानी मिलेगा और पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा, लेकिन बिजली कनेक्शन के अभाव और उपकरणों की चोरी या गुमशुदगी के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. कई जगहों पर टंकियां खड़ी हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं चढ़ता. अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है और गायब हुए स्मार्ट मीटरों की भरपाई कैसे होगी. वहीं सवाल यह भी उठता है बिना विद्युत कनेक्शन के 318 टंकी कैसे चल रहे हैं. किस प्रखंड के कितने वार्डों में नहीं लिया गया है कनेक्शन प्रखंड वार्ड राजपुर 98 नावानगर 39 ब्रह्मपुर 49 इटाढ़ी 47 चौसा 25 बक्सर 45 डुमरांव 15 किस प्रखंड के कितने वार्ड में लगाया मीटर है गायब प्रखंड गायब मीटर ब्रह्मपुर 04 बक्सर 03 चौगाई 19 चौसा 09 राजपुर 31 इटाढ़ी 56 डुमरांव 28 करायी जा रही है जांच विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पूर्व में पंचायती राज्य विभाग को पत्र लिखा गया है कि कनेक्शन का आवेदन कराते हुए कनेक्शन ले लें. वही जहां पर स्मार्ट मीटर लगाया गया था बिल एवरेज पर बन रहा है. वहां संबंधित जेइ से जांच करायी जा रही है. उसके बाद विभागीय कार्रवाई की जायेगी. सूर्य प्रकाश सिंह, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग जांचोपरांत की जायेगी कार्रवाई वहीं जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले का नियमानुसार जांच करायी जा रहा है. जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी. सचिन कुमार, जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी मामले बहुत गंभर है जांच करा रहे हैं मेरे हिसाब से केवल छह योजना ही बंद है, लेकिन सोचने वाले बात है कि बिना कनेक्शन के कैसे चल रही योजना. इसको तत्काल में ही जांच कराते हैं कि आखिर बिना कनेक्शन का कैसे काम चल रहा है. गड़बड़ी करने वाले पर कार्रवाई किया जायेगा. इ राहुल कुमार, कार्यपालक अभियंता लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण बक्सर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Parshant Kumar Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >