फाइल- 22- भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा अकबरपुर का पंचायत सरकार भवन

भ्रष्टाचार या लापरवाही की भेंट चढ़ा अकबरपुर का पंचायत सरकार भवन, छह साल, दो मुखिया, फिर भी अधूरा

छह साल, दो मुखिया, फिर भी अधूरा काम 27 अप्रैल- फोटो :-9- अधूरा पड़ा अकबरपुर पंचायत सरकार भवन. राजपुर. प्रखंड का एक ऐसा पंचायत अकबरपुर जहां छह साल में भी नहीं बना पंचायत सरकार भवन. सरकार की योजनाएं कागजों पर तो रफ्तार भरती हैं, लेकिन धरातल पर उनकी हकीकत कितनी कड़वी होती है इसका जीता-जागता उदाहरण राजपुर प्रखंड अंतर्गत अकबरपुर पंचायत में देखने को मिल रहा है. यहां पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पिछले छह वर्षों से लटका हुआ है. विकास की आस लगाये बैठे ग्रामीणों के हाथ अब तक सिर्फ निराशा ही लगी है. इस भवन की नींव वित्तीय वर्ष 2020 में रखी गयी थी. इसके लिए राशि आवंटित भी की गयी थी. इसके बाद उस समय तत्कालीन मुखिया रहीं प्रभावती देवी के नेतृत्व में काम शुरू किया गया था, जिसमें लगभग 23 लाखों रुपये खर्च भी हो गये हैं. तब तक राशि के अभाव एवं इस जमीन पर गांव के ही राजेश यादव ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया था कि यह जमीन निजी है. विवाद का हवाला देकर निर्माण रोक दिया गया. वर्षों तक खंडहर बने रहने के बाद, वित्तीय वर्ष 2021-22 में वर्तमान मुखिया चिंता देवी के स्तर से काम को पुनः गति देने की कोशिश की गयी. लक्ष्य था कि वर्ष 2024 में इसका भव्य उद्घाटन होगा, लेकिन हकीकत यह है कि समय बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है. भवन न बनने से जितना नुकसान सरकारी खजाने को हुआ है. उससे कहीं ज्यादा क्षति अराजक तत्वों द्वारा पहुंचाई जा रही है. मुखिया प्रतिनिधि राजेश सिंह ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से अपनी पीड़ा साझा की. उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन परिसर में लगा सबमर्सिबल पंप चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. भवन की खिड़कियों और दरवाजों को असामाजिक तत्वों द्वारा नष्ट किया जा रहा है. ग्रामीणों के सहयोग के बिना सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. सरकारी संपत्ति की सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. एक तरफ जहां अन्य पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार हैं. वहां से सरकारी कामकाज सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं.वहीं अकबरपुर के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह न केवल प्रशासन की विफलता है, बल्कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Parshant kumar rai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >