फाइल- 26- एनडीए गठबंधन ने एमएलसी चुनाव में सम्मान समारोह कर जनप्रतिनिधियों को किया गोलबंद

एनडीए गठबंधन ने एमएलसी चुनाव में सम्मान समारोह कर जनप्रतिनिधियों को किया गोलबंद

27 अप्रैल- फोटो- 12- जनप्रतिनिधियों से बात करते कन्हैया प्रसाद. राजपुर. प्रखंड के राजपुर में सोमवार को एनडीए गठबंधन की तरफ से पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष फुटचंद सिंह एवं संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रताप उर्फ पिंटू सिंह ने किया. एक तरह से सम्मान समारोह के बहाने प्रखंड के सभी पंचायतों से जुटे पंचायत प्रतिनिधियों को गोलबंद भी किया गया. संदेश के विधायक एवं क्षेत्र के पूर्व एमएलसी रहे राधाचरण सेठ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए सभी मुद्दों को सरकार के समक्ष रखने का काम किया है. इस बार भी सहयोग करें सबका सम्मान होगा. राजपुर विधायक संतोष निराला ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि क्षेत्र का पूरा विकास होगा. नीतीश जी के कार्यकाल में जो विकास की गति थी. वह निरंतर जारी रहेगा. सभी लोग मिलकर काम करेंगे. बिचौलियों से सजग रहने की जरूरत है. विपक्ष के कुछ लोग सेंधमारी कर रहे है. उनको पहचानने की जरूरत है. वहीं एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने कहा जनप्रतिनिधियों को मान सम्मान के साथ उनके हर कार्य में भरपूर सहयोग करेंगे. साथ ही आगामी चुनाव में अपने पक्ष में सहयोग करने का अपील की. इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, बलराम कुशवाहा, कन्हैया सिंह, पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, विवेक चौबे, सोनू सिंह, धनंजय त्रिगुण, महिला जिला उपाध्यक्ष इंदु देवी सहित अन्य नेताओं ने इन्हें जीत की अग्रिम बधाई दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Parshant kumar rai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >